चीनः लाखों लोग भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराए गए

चीनः लाखों लोग भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराए गए

वीजिंगः चीन में 2008 से अब तक लगभग डेढ लाख लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराया जा चुका है। यह जानकारी चीन की सरकारी मीडिया ने आज दी। हाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई में कुछ मुठ्ठी भर ही वरिष्ठ अधिकारी पकड़ में आए हैं।

अभियोक्ता काउ नियानमिंग ने बताया कि लगभग 66000 अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि देश की व्यवस्थापिका और जांच एजेंसियों में निर्धारित से कम कर्मचारियों के होने के बावजूद चीन ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसा हुआ है। कुछ जांचकर्ता सबूत के बदले स्वीकृति पर अधिक भरोसा करते हैं।

जियानमिंग ने कहा कि जिन मामलों में जांच चल रही होती है उनमें कानूनी अधिकार का पूरी तरह से पालन नहीं होता है। कुछ जांचकर्ता अपने अधिकार का दुरूपपयोग करते हैं। लगभग 4800 मामले रिश्वत से जुडे हुए हैं। राज्य के प्रशासनिक स्तर समेत बत्तीस विभागों के अधिकारियों के खिलाफ जनवरी 2008 से इस साल के अगस्त तक भ्रष्टाचार के मामले की जांच की गई है।

Related posts