यूपी पुलिस के साथ जुटी उत्तराखंड पुलिस

काशीपुर। एसएसपी ने पीएनबी का एटीएम काटकर लाखों रुपये चुराने के मामले की पुलिस टीम से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।
मंगलवार को एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने सीओ कार्यालय में आईटीआई चौकी प्रभारी अरुण सैनी से बीते दो माह पूर्व द्रोणासागर के सामने स्थित पीएनवी की एडीबी शाखा परिसर में लगे एटीएम को काटकर लाखों की चोरी के मामले में अब तक हुई प्रगति पर बात की। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। चूंकि इस प्रकार की घटना यूपी के बरेली और लखीमपुर खीरी क्षेत्र में भी हुई है। लिहाजा दोनों क्षेत्रों की पुलिस के साथ मिलकर ऊधमसिंह नगर की पुलिस भी चोरी की घटना के खुलासे में लगी है। एसएसपी ने उम्मीद जताई की शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
यहां बता दें कि बीती 5 सितंबर की देर रात एक शातिर नकाबपोश ने द्रोणासागर के सामने स्थित पीएनबी की एडीबी शाखा परिसर में लगे एटीएम को काटकर करीब 6 लाख रुपये उड़ा लिए थे।

Related posts