चांद को देखकर किया सजना का दीदार

रुद्रपुर। क्षेत्र में करवाचौथ उत्सव धूूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने करवा कथा सुन और चंद्रमा को अर्घ्य देकर सुहाग के दीर्घायु की कामना की। अन्न और जल ग्रहण कर निर्जला व्रत खोला गया।
मंगलवार को स्थानीय पांच मंदिर में सनातन धर्म स्त्री सत्संग सभा के तत्वावधान में करवाचौथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी पं. पुष्पेंद्र शास्त्री ने कार्तिक महात्म्य की कथा के बाद महिलाओं को करवा की कथा सुनाई। महिलाओं ने गणेश वंदना के बाद चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया और पति के लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने निर्जला व्रत खोला।

Related posts