
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांस्थापक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी ने हर्षवर्धन को अपना चेहरा बनाया है। लेकिन इतने सालों तक एमसीडी में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए हर्षवर्धन ने क्या किया।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने ट्वीट कर कहा क्या डॉ हर्षवर्धन दिल्ली में बीजेपी के मनमोहन सिंह हैं? दिल्ली के बीजेपी के सीएम उम्मीदवार पर कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर बीजेपी बंटी हुई है। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम इन मुद्दों से फायदा नहीं उठाएंगे।
