बाबा रामदेव पर नई आफत, भाई पर लगा अपहरण व मारपीट का आरोप

बाबा रामदेव पर नई आफत, भाई पर लगा अपहरण व मारपीट का आरोप

नई दिल्ली: पतंजलि योगपीठ में काम करने वाले युवक ने योगगुरु बाबा रामदेव के भाई रामभरत पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में रामभरत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि मैं रामदेव के यहां काम करता था और थोड़े देर बाद मैंने रामदेव के यहां से काम छोड़कर कहीं और काम करना शुरु कर दिया था।

बस इसी बात से नाराज होकर रामदेव के भाई ने अपने गार्डों की मदद से उसका अपहरण किया और फिर पतंजलि योगपीठ में बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने हरिद्वार स्थित पतंजलि फेस 2 पर छापा मारकर युवक को जख्मी हालत में छुड़ाया लिया है। पुलिस ने अब युवक की शिकायत के आधार पर रामभरत पर मुकदमा दर्ज मामलें की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि रामभरत के भाई अभी फरार चल रहे है जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts