
जयपुर: महिला से दुष्कर्म के आरोप में अपनी कुर्सी गंवाने वाले राजस्थान के तत्कालीन डेयरी एवं खादी ग्रामाद्योग राज्य मंत्री बाबू लाल नागर ने कहा कि मैंने सीबीआई से एक शब्द भी नहीं छिपाया।
राजस्थान पुलिस ने पूर्व खादी और ग्रामीण उद्योग मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनके खिलाफ 11 सितंबर को महिला के साथ कथित दुष्कर्म करने, उसे धमकाने और पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद राज्य की अपराध शाखा-सीआईडी को मामला सौंप दिया। सीबी-सीआईडी ने आरोपों के मामले में जांच शुरू कर दी थी।
