सगी बहनों में डंडे चले, छह घायल

गदरपुर। बरसी में शामिल दो सगी बहिनों की तू-तू मैं-मैं से बवाल हो गया। रिश्तेदारों में हुई मारपीट के दौरान जमकर लाठी-डंडे, पत्थर चले। मारपीट में एक महिला सहित आधा दर्जन से अधिक घायल हो गये। घायलों को सीएचसी लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिर मारपीट की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर सायं सिनेमा कालोनी निवासी रईस अहमद के आवास पर बरसी में तमाम रिश्तेदार शामिल हुये। इस दौरान लखनऊ कालोनी निवासी नसीम जहां और उसकी बहन दिलवरी में किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई। कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। मौके पर नसीम जहां के परिजन भी पहुंच गये। इस दौरान दोनों रिश्तेदारों में जमकर पत्थरबाजी, लाठी-डंडे चले। मारपीट में लखनऊ कॉलोनी निवासी (10), आसिफ (20), शरीफ अहमद (22), नसीम जहां (60), सिनेमा कॉलोनी निवासी फ रीद अहमद (25), सईद अहमद (20), रईस अहमद (62) घायल हो गये। घायलों को सीएचसी लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में उपचार करा रहे दोनों पक्षों में पुन: मारपीट क ी आशंका को देखते हुये एक पक्ष के लोगों को तितर-बितर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के घायलों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा था।

Related posts