मतभेद मिटाकर एकजुट हों कार्यकर्ता

धर्मशाला/पालमपुर। भाजपा मंडल धर्मशाला के अभ्यास शिविर में राज्यसभा सांसद शांता कुमार ने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनानी है तो कार्यकर्ताओं और नेताओं को बूथ स्तर पर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद मिटाकर पार्टी के लिए काम करें। भाजपा पार्टी को मजबूत बनाएं।
शांता कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की इतनी लोकप्रियता है कि लोस चुनाव पहली मर्तबा अध्यक्षीय प्रणाली के प्रतीत हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। चुनाव लड़वाना और जिताना ही प्राथमिक इच्छा है। प्रत्याशियों के नाम नवंबर के अंत तक फाइनल होंगे। प्रत्याशियों का फैसला पार्टी संयुक्त रूप से लेगी। कुछ सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। प्रदेश में विस चुनाव की गल्तियां सुधारने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने का कोई मतलब नहीं था। उन्होंने पार्टी में फूट को स्वीकारते हुए कहा कि इससे ऊपर उठने की जरूरत है।
मंडल भाजपा धर्मशाला के अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल ने बताया कि जोधमल सराय में आयोजित अभ्यास शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के अलावा पूर्व उद्योग मंत्री किशन कपूर, जिलाध्यक्ष हिंदवीर कोहली ने भी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर काम करना होगा।
इस मौके पर हिमांशु मिश्रा, विनय शर्मा, प्रवीण शर्मा, संजय ठाकुर, राकेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, उत्तम चौधरी, कृपाल परमार, गर्वित शर्मा, राजेश शर्मा सहित विभिन्न बूथों के प्रभारी उपस्थित रहे।

उधर, सुलह मंडल भाजपा का अभ्यास शिविर पालमपुर के ठाकुरद्वारा में आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में शांता कुमार ने कहा कि आज देश चौराहे पर खड़ा है। विश्व में देश की बदनामी हो रही है। दिल्ली में सरकार नाम की कोई भी चीज नहीं है। प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती प्रदान करने की सलाह दी है। पूर्व विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में भी जनता का कांग्रेस की सरकार से मोहभंग हो गया है। इस मौके पर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, कृपाल परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, संगठन मंत्री संजय ठाकुर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के गांधी राणा, सुरेश ठाकुर, सुरेश कटोच, आंचल राणा, ज्ञान चंद, हरिदत्त शर्मा, बीना राणा, चंपा राणा, उर्मिल सागर, त्रिलोक चंद, विनोद कुमार, सतीष ठाकुर, विनय कुमार आदि मौजूद रहे

Related posts