आम आदमी पार्टी ने पदयात्रा अभियान शुरू किया

नई दिल्ली मे आम आदमी पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क साध रहे हैं।

रविवार को बल्लीमारान इलाके में पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के साथ विधानसभा के प्रत्याशी शकीला अंजुम, फरहान अंजुम, विक्रम बदवार समेत कई समर्थकों ने पदयात्रा की।

उधर नरेला में भी बड़ी जनसभा आयोजित की गई। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी सभी तरह की समस्याओं से निजात दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली की दर कम होगी, पानी की किल्लत नहीं होगी, भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। महिला दिल्ल्ली में सुरक्षित रहेंगी।

Related posts