फ्रेंड्स और रमण एकादश की शानदार जीत

मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही प्रथम देवेंद्र बर्की क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। फ्रेंड्स एकादश तथा रमन एकादश ने जीत दर्जकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मैच फ्रेंड्स एकादश तथा ओटा गुटकर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर फ्रेंड्स एकादश ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवराें में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन की विशाल चुनौती पेश की। इसमें राकेश ने शानदार 58 जबकि गगन ने 50 रन की पारी खेली। जवाब में ओटा गुटकर 8 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। फ्रेंड्स एकादश ने 104 रन से बड़ी जीत दर्ज की। दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रमन एकादश ने 8 विकेट गवांकर 165 रन बनाए। रमन ने 45, नन्हूं ने 25 रनाें का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर एकादश 8 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। विजय ने 40 जबकि हितेश ने 27 रनाें की पारी खेली। रमन एकादश ने 3 रन से मुकाबला जीत लिया। सोमवार को प्रतियोगिता आयोजक टारना स्पोर्ट्स क्लब की ओर से पड्डल मैदान में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। क्लब के प्रधान दिनेश कुमार ने यह जानकारी दी।

Related posts