टिहरा में कम वजन के गैस सिलेंडरों की आपूर्ति

टिहरा (मंडी)। डेढ़ माह बाद टिहरा क्षेत्र में हुई घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडरों का वजन एक से दो किलोग्राम कम है। स्थानीय निवासी जगजीवन, बबलू, ओमकार, इंद्र सिंह, केहर सिंह और सतपाल आदि ने बताया कि अधिकतर गैस सिलेंडरों का वजन कम पाया गया। पंचायत प्रधान प्रवीण बंधू ने कहा कि मामले की पुष्टि होने पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर न लेने की सलाह दी गई। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पंकज कुमार का कहना है कि उन्होंने गाड़ी के साथ गए डिस्ट्रिब्यूटर को सिलेंडर न बेचने की सलाह दी और गाड़ी को वापस सरकाघाट मंगवा लिया है।

Related posts