दो महिलाओं के पर्स से उड़ाई नकदी

भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर में दिन-प्रतिदिन चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। शातिर क्षेत्र की महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। इस कारण क्षेत्र की महिलाएं चोरों से सहम गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को खणी गांव की एक महिला करवाचौथ व अन्य जरूरी सामान खरीदने तहसील मुख्यालय भरमौर गई थी। उसने खडली स्थित वर्षाशालिका के पास अपना पर्स रखा हुआ था और अपने बच्चे को कुछ खरीदने दुकान पर गई। इतने में चोर उसका पर्स ले उड़े। महिला ने इस बारे में अपने रिश्तेदारों को बताया। उन्होंने जगह-जगह पर्स की तलाश की, लेकिन पर्स नहीं मिला। इससे पहले शुक्रवार को सुपा गांव निवासी एक महिला इसी वर्षाशालिका में घर वापस जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसने अपना बैग वर्षाशालिका के पास रखा था। जब वह बैग में रखे पर्स से पैसे निकालने लगी तो पर्स गायब था। इसमें नकदी व कुछ जरूरी सामान था। इससे पहले भी भरमौर में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। मणि महेश यात्रा के दौरान भी यहां पर चोर लाखों रुपये की चोरी कर चुके हैं। चोरी की बढ़ती वारदाताें को देखते हुए स्थानीय कारोबारियों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। कारोबारी आनंद शर्मा, केवल, दीप कुमार, कुलदीप कुमार, विनोद कुमार, सुधीर, विनय कुमार, संजीव और विजय कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाएं बढ़ने के कारण उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि भरमौर बाजार में होमगार्ड की तैनाती की जाए। उधर, थाना प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि चोरों पर नके ल कसने के लिए बाजार में पुलिस गश्त बढ़ार्ई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द चोर पुलिस की पकड़ में हागे।

Related posts