
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। सलियाणा गांव से पिछले दिनों बच्चों समेत लापता हुई महिला बरोटीवाला में मिल गई है। पति ने 9 अक्तूबर को पंचरुखी पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा था कि घर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद महिला अपने बच्चों को लेने स्कूल चली गई थी। उसके बाद न तो बच्चे और न ही वह घर आई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते ही अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला को करीब 11 दिन के बाद मोबाइल कॉल डिटेल और उसकी लोकेशन से तलाश लिया। पंचरुखी पुलिस चौकी प्रभारी भूप सेन ने कहा कि महिला को मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि सलियाणा इलाके से लापता महिला को पुलिस ने बरोटीवाला से बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
