
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अब कविता पाठ और नाटकों को दौर शुरू होगा। दशहरा समिति की ओर से कलाकेंद्र में 21 से 23 अक्तूबर तक शाम को शास्त्राीय संगीत, कविता पाठ व नाटकों के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन, ब्लूू वर्ड सोसायटी, साहित्य एवं कला परिषद कुल्लू, ऑथर्ज गिल्ड, गुरुकुल, भास्कर संगीत महाविद्यालय कुल्लू, अखिल भारतीय साहित्य परिषद कुल्लू तथा बहस नाट्य मंच आदि संस्थाओं के कलाकार, कवि और गायक प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम के समन्वयक केहर सिंह ठाकुर ने कहा कि 21 अक्तूबर की पहली संध्या में डा. सूरत ठाकुर का शास्त्राीय गायन, निशांत का बांसुरी वादन, वर्षा का शास्त्राीय नृत्य तथा ब्ल्यू वर्ड सोसायटी का नाटक ‘द लास्ट लीफ का मंचन होगा। 22 अक्तूबर की संध्या में शिवानी का शास्त्राीय गायन, भूप सिंह का बांसुरी वादन, शिल्पा का शास्त्रीय नृत्य और एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन का हास्य नाटक ‘काक चरित्रा’ पेश किश जाएगा।
23 को अंतिम संध्या में पंडित विद्यासागर का शास्त्रीय गायन, भास्कर संगीत महाविद्यालय कुल्लू के छात्रों का शास्त्राीय नृत्य, लीला मणि का बांसुरी वादन तथा एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन का हास्य नाटक ‘एक था गधा उर्फ अलादाद खां’ की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा जिला के कई प्रतिष्ठित कवि कविताओं से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
