भूकंप के झटकों से एक बार फिर हिला उत्तर भारत

भूकंप के झटकों से एक बार फिर हिला उत्तर भारत

जालंधरः उत्तर भारत में एक बार फिर से भूकंप ने दस्तक देकर लोगों को सकते मे डाल दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक पंजाब, दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में आज देर रात करीब 1.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा यह झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भारत चीन सीमावर्ती इलाके को बताया जा रहा है और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है।

गौर हो कि इससे पहले भी पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर मे कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जोकि चिंता का विषय बनता जा रहा है। भूकंप के इन झटकों से अधिकतर लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए और घबराहट उनके चेहरों पर साफ तौर पर देखी जा सकती थी। फिलहाल इन झटकों से किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Related posts