‘पाप’ छिपाने के लिए आसाराम ने आश्रम में बना रखा था अबॉर्शन सैंटर!

‘पाप’ छिपाने के लिए आसाराम ने आश्रम में बना रखा था अबॉर्शन सैंटर!

गांधी नगर: यौन शोषण मामले में गुजरात की एक अदालत ने कल आसाराम की पुलिस कस्टडी की अवधि 22 अक्तूबर तक बढ़ा दी। कोर्ट में बहस के दौरान पुलिस ने आसाराम पर लड़कियों के गर्भपात कराने तक के आरोप लगा रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। कोर्ट में गुजरात पुलिस ने खुलासा किया कि आसाराम के आश्रम में बलात्कार की शिकार गर्भवती लड़कियों का गर्भपात करवाने के लिए अबॉर्शन सैंटर बना रखा था। आश्रम की संचालिका ध्रुव बेन लड़कियों का गर्भपात कराती थी।

वहीं आसाराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटी भारती ने अपने पासपोर्ट जमा करवा दिए। इस बीच आसाराम के बेटे नारायण साईं की तलाश में गुजरात पुलिस ने आगरा में छापेमारी की

Related posts