अहमदाबाद पुलिस ने की आसाराम की पत्नी व बेटी से पूछताछ

अहमदाबाद पुलिस ने की आसाराम की पत्नी व बेटी से पूछताछ

अहमदाबाद: विवादों में घिरे प्रवचनकर्ता आसाराम के खिलाफ सूरत की निवासी महिला द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़ऩ के मामले में अहमदाबाद पुलिस ने आसाराम की पत्नी और बेटी से आज पूछताछ की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद पुलिस द्वारा गठित किए गए विशेष जांच दल ने आतंकवाद निरोधी दस्ते के कार्यालय पर आसाराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटी भारती से आज पूछताछ की।

पीड़िता ने आसाराम पर आरोप लगाए हैं कि वर्ष 1997 और 2006 के बीच उसके आसाराम आश्रम में रहने के दौरान उसका बार-बार यौन उत्पीड़ऩ किया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि एक बार आसाराम की पत्नी और बेटी ने यह अपराध करने में उसकी (आसाराम की) मदद की। गांधीनगर में मजिस्ट्रेटी अदालत ने कल आसाराम को 22 अक्तूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पीड़िता की छोटी बेटी ने आसाराम के बेटे नारायण साईं पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं।

Related posts