मोदी को पसीना क्यों आया, इस पर भी रहती है नजर

नरेंद्र मोदी की रैली में क्या कमी रही, इस पर भी नजर रखी जाती है।

मोदी को पसीना क्यों आया, रैली स्थल पर मोदी दर्शकों को दिखाई पड़े या नहीं। उन्हें दीप जलाने में कोई परेशानी तो नहीं हुई।

इन सभी बातों पर नजर रखी जाती है। इस तरह की खामियों पर नजर रखने का जिम्मा एक एजेंसी को दिया गया है।

एजेंसी ने दिल्ली के जापानी पार्क में आयोजित रैली को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि माचिस की तीली गिली होने के कारण दीप जलाने में मोदी को परेशानी हुई।

लिहाजा अब निर्देश दिया गया है कि मोमबत्ती और बत्तियों पर कपूर लगा होना चाहिए और माचिस अच्छी होनी चाहिए। रिपोर्ट में नरेंद्र मोदी को पसीना आने का भी जिक्र किया गया है।

इसको लेकर पैडेस्ट्रल पंखा न केवल मंच पर, बल्कि पंडाल में भी लगाने की बात कही गई।

मंच की ऊंचाई को लेकर भी सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि एक रैली में इस तरह की खामियों के कारण मोदी पीछे बैठे लोगों को दिखाई नहीं दे रहे थे।

Related posts