पांच लाख के लिए विवाहिता का उत्पीड़न

हल्द्वानी। लाइन नंबर 17 निवासी एक महिला ने अपने पति पर दहेज में पांच लाख रुपये मांगने और नहीं देने पर फोन पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि जनवरी में उसकी शादी लाइन नंबर 18 निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। दहेज में उसके परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया, लेकिन उसके ससुरालियों को पांच लाख रुपये और चाहिए। 22 जुलाई को ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था, तब से वह मायके में रह रही है। उसने पति के खिलाफ महिला आयोग, एसएसपी और महिला हेल्पलाइन में शिकायत की। दो बार महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग हुई लेकिन पति सुधरने का नाम नहीं ले रहा। बार-बार उसे धमकियां मिल रही हैं। उसने दहेज उत्पीड़न में 156 (3) के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। तब से पति ने उसका बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। उसका पति आए दिन रास्ता रोककर धमकी देता है। महिला ने बताया कि शनिवार को वह कोतवाली आ रही थी, तभी उसके पीछे-पीछे उसका पति आ गया और कोतवाली के बाहर उसने धमकाया। उसने एसएसआई इंद्र सिंह राणा को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Related posts