
पिथौरागढ़। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अपर जिलाधिकारी बीएल राणा ने पुरस्कार प्रदान किए।
अंडर 13 बालक वर्ग की 80 मीटर दौड़ में भूपेश दिगारी, 200 मीटर में भी भूपेश दिगारी पहले स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में पंकज चंद ने पहला स्थान बनाया। गोला फेंक में बलवंत कुमार, ऊंची कूद में नीरज टम्टा, अंडर 13 बालिका वर्ग की 80 मीटर दौड़ में दीक्षा चौहान, 200 मीटर में रेनू मौरा, 600 मीटर में शोभा कोहली, गोला फेंक में स्नेहा गिरी, ऊंची कूद में हिमांशी मर्तोलिया, अंडर 15 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अजय बिष्ट, 200 मीटर में अजय सिंह, 800 मीटर में त्रिलोक चंद, 1500 मीटर में सोमेश कुमार पहले स्थान पर रहे। बालिकाओं की 1500 मीटर दौड़ पूजा देउपा ने जीती।
विशिष्ट अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेंद्र सिंह वल्दिया, हरी दत्त कापड़ी थे। जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता में आठों विकासखंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भुवन पंत, अनूप बिष्ट, आनंद सिंह रावत, भूपेंद्र चौहान, दिनेश पाटनी, अनिल पुनेठा, रचित वल्दिया, हरीश पंत, गोकुलानंद, प्रताप बिष्ट आदि मौजूद थे।
