
पधर (मंडी)। जिला भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में जिला कार्यकारिणी और सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्तियां की गईं। बैठक जिला संयोजक कैप्टन हेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पधर में हुई। बैठक में
लड़भड़ोल से हवलदार प्रवीण शर्मा को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया। जोगिंद्रनगर से कैप्टन खजान सिंह, मोहन घाटी से कैप्टन प्रभात सिंह, रोपड़ी से हवलदार रोशन लाल, गुम्मा से सूबेदार ज्ञान सिंह, सदर विधानसभा क्षेत्र के रंधाड़ा से उत्तम सिंह, सकलानका से कृष्ण चंद, बनौण से राम सिंह, सरी से नारायण सिंह सदस्य बनाए गए हैं। इनके अलावा कसाण से भगत राम ठाकुर, बल्ह के कंाढी से जीत राम, हवाणी से नेत्र पाल शर्मा, केहड़ से कुशल शर्मा, जनालग से सोहन सिंह, भंगरोटू से सुदर्शन सिंह, भ्यूरा से बिहारी लाल चौधरी, दसेहड़ा से धर्म सिंह, द्रंग विस क्षेत्र के कड़वाहन से नायब सूबेदार धर्म देव, हियुंड से सूबेदार डोला राम, पधर से हवलदार विनोद कुमार, बल्ह से हवलदार सुंदर सिंह, सराज विस क्षेत्र के तांदी से हवलदार प्रताप सिंह, धन्यार से हवलदार घनश्याम सिंह और केलोधार से हवलदार उधम सिंह को सदस्य नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ मंडलों में भी संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए हैं। इसमें जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र के नगर छतर से कैप्टन चंद्र सिंह को संयोजक ओर पीहड़ से सूबेदार प्रेम चंद राणा को सह संयोजक, द्रंग विस क्षेत्र के पदवाहण से कैप्टन चंद्रमणी संयोजक और तरयांबली से नायक प्रेम सिंह ठाकुर सह संयोजक, सदर विस के धियूं से सूबेदार हेतराम संयोजक और कोट से प्रेम सिंह सह संयोजक बनाए गए हैं। बल्ह विस के खयूरी से सूबेदार मेजर पवन ठाकुर संयोजक और लुणापाणी से नायक भूप सिंह को सह संयोजक, सराज विस क्षेत्र के परवाड़ा से हवलदार पुरुषोत्तम ठाकुर को संयोजक और बटाड़ से हवलदार वीर सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया। सभी मंडलों के संयोजकों और सह संयोजकों को कार्यकारिणी एक सप्ताह बनाकर भीतर जिला संयोजक और जिला भाजपा कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
