सपा सांसद ने खुलेआम की बगावत कहा, ‘तानाशाह हैं मुलायम-अखिलेश’

सपा सांसद ने खुलेआम की बगावत कहा, ‘तानाशाह हैं मुलायम-अखिलेश’

लखनउ: समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ खुलेआम बगावत करते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता कैसरगंज के सांसद ब्रज भूषण सिंह ने गुरुवार को मुलायम और मुख्यमंत्री पर तानाशाह होने का इल्जाम लगाया और अगला लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लडऩे से जुड़ी अपनी मंशा भी जाहिर कर दी।

टीओआई से बातचीत करते हुए चार बार सांसद रहे ब्रज भूषण ने कहा, “मैं यादव परिवार से आजिज आ चुका हूं, जो अपने सांसदों को जरा भी सम्मान नहीं देता, पार्टी कार्यकर्ताओं की तो बात ही मत कीजिए।” ब्रज भूषण ने हालिया मुजफ्फरनगर दंगों के लिए समाजवादी सरकार को जिम्मेदार ठहराया, जिनमें 62 लोग मारे गए और हजारों बेघर हो गए।

उन्होंने सवाल किया, “मायावती सरकार के वक्‍त दंगों के लिए भाजपा को जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया गया? ऐसा ही इस बार ही क्यों हुआ?” पिछले हफ्ते मुलायम ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की थी‌ कि अखिलेश सरकार की नाकामियों की वजह से उन्हें न दंडित किया जाए।

Related posts