बड़ी घुसपैठ की ताक में पाक, 25 चौकियों पर फायरिंग

बड़ी घुसपैठ की ताक में पाक, 25 चौकियों पर फायरिंग

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में भारत-पाक सीमा से सटे सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के जवानों ने आज घुसपैठ की कोशिश विफल करते हुए एक घुसपैठिये को मार गिराया। पुलिस ने कहा, ‘‘सांबा जिले में कुलियन-सुचेतपुर सीमा चौकी के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आज तड़के संदिग्ध लोगों की हलचल दिखी।’’

बीएसएफ की नौवीं बटालियन के जवानों ने उन्हें रोकने के लिए गोली चलाई, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठियों को बचाने के लिए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा, ‘‘सीमा पर दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें एक घुसपैठिया मारा गया।’’ शुक्रवार रात जम्मू में सीमा पर 25 अलग−अलग जगहों पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई।

Related posts