
अल्मोड़ा/बागेश्वर/गरुड़/रानीखेत। वाल्मीकि प्रकट दिवस पर नगर में महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। इससे पूर्व शोभायात्रा का उद्घाटन संसदीय सचिव उच्च शिक्षा मनोज तिवारी ने किया।
श्री तिवारी ने मालरोड स्थित पालिका के शापिंग कांप्लेक्स में समारोह का उद्घाटन किया। शोभायात्रा में वाल्मीकि मुहल्ला राजपुरा, धारानौला (गणेशीगर), एनटीडी, पातालदेवी, बेस अस्पताल की झांकियां शामिल हुई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के साथ लव-कुश आदि की झांकी शामिल थी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोेशी, नगर वाल्मीकि पंचायत के सभापति नंद किशोर, राजपाल पवार, गिरवर लाल, सुरेश केशरी, अमरेश पवार, चंद्रशेखर, सुरेश परदेशी, राजेश टॉक, हरि प्रसाद, दीपक चंदेल, सभासद मुकेश नेगी, सचिन आर्या, जगमोहन बिष्ट, राजीव राज गुरुरानी, वैभव कांडपाल आदि मौजूद थे।
बागेश्वर वाल्मीकि जयंती पर अखिल भारतीय वाल्मीकि संगठन के तत्वावधान में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान शिव, हनुमान की झांकी आकर्षक रही। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चंदनराम दास ने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। बनखोला स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में शुक्रवार की सुबह पूजा अर्चना हुई। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने संगठन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वाल्मीकि मंदिर की क्षतिग्रस्त दीवार बनाने का आश्वासन दिया। संगठन के अध्यक्ष संजीव भारती ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुबोध लाल साह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, जगदीश जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, राजन बाल्मीकि, राकेश, मदन चौहान, छुट्टन लाल, नरोत्तम लाल, शंकर, तेजपाल, विशाल, चंदन, विनोद, सुमन, संगीता, मुन्नी, उर्मिला सहित बाल्मीकि समाज के लोग मौजूद थे।
गरुड़ में वाल्मीकि जयंती पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि को याद किया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कोहली, भागूली देवी, लक्ष्मण आर्या, बालम आर्या, हरीश चंद्र, भागा चंद्र आदि मौजूद थे।
रानीखेत। वाल्मीकि जयंती पर नगर में शोभा यात्रा निकाली। साईबाबा नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उनके साथ निजी मीडिया सलाहकार राजेंद्र जसवाल आदि थे। इधर, पूर्व विधायक करन माहरा ने वाल्मीकि जयंती पर समाज के लोगों को बधाई दी। छावनी परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष यतीश रौतेला, कैलाश पांडे आदि ने लोगों को शुभकामनाएं दीं।
