हजारों की नकदी और गहने उड़ाए

चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत चौंतड़ा के भटेहड़ गांव में दिनदहाड़े मकान में सेंधमार कर चोर नकदी तथा चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। भटेहड़ गांव निवासी अर्जुन बिष्ट के घर चोरों ने दिनदहाड़े सेंध लगाई। घर में घुसकर चोरों ने सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। सात हजार की नकदी तथा दो सौ ग्राम चांदी के गहने उड़ा कर ले गए।
अर्जुन बिष्ट किसी काम से घर से बाहर गए थे। पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्य घास काटने के लिए खेतों में गए थे। इसी दौरान घर में कोई न होने पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। परिवार के सदस्य घर लौटे तो सामान बिखरा देखकर हैरान रह गए। चोरी की सूचना मिलते ही घट्टा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का जायजा लिया। ग्राम पंचायत चौंतड़ा के प्रधान किशोरी लाल ने बताया कि दिनदहाड़े हुई चोरी से लोगों में भय का माहौल है। घट्टा पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई ठाकरु राम ने चोरी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।

Related posts