बाइक फिसलने से एक की मौत, एक गंभीर

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत बौढ-गनोह सड़क पर बाइक फिसलने से इसपर सवार एक लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अमित सलहोत्रा पुत्र राकेश कुमार निवासी जाच्छ के रूप में हुई है, जबकि बाइक चालक चंदन कुमार पुत्र ओंकार सिंह निवासी छतरोली गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार गनोह से बौढ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही गनोह-बौढ मार्ग पर गरेली पुल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग के साथ टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को नूरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर अमित सलहोत्रा की मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल चंदन कुमार को टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन उसके परिजन उसे उपचार के लिए पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए। ट्रैफिक प्रभारी जीत कुमार ने बताया पुलिस ने बाइक चालक चंदन कुमार के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts