
पेट्रोपावलोवस्क: रूस में उत्तरी भाग पेट्रोपावलोवस्क में स्थित यूरोप और एशिया महादेश का सबसे ऊंचाई पर स्थित ज्वालामुखी क्लूचेवस्की में आज सुबह जबरदस्त विस्फोट हुआ। रूस के आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के अनुसार 15.584 फुट की ऊंचाई पर अवस्थित इस सक्रिय ज्वालामुखी में हुए विस्फोट से राख कण लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक आसमान में छा गए।
ज्वालामुखी के यह राख कण लगभग 200 किलोमीटर के दायरे में बुरी तरह फैल गए है। स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह इस इलाके में आने के लिए वैकल्पिक वायु भाग का इस्तेमाल करें। क्लूचेवस्वी ज्वालामुखी विश्व के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में एक है और इसमें दो या तीन वर्षों के दौरान विस्फोट होता रहता है। रूस के कमचटका प्रायद्वीप में लगभग 150 ज्वालामुखी स्थित हैं, जिनमें 30 सक्रिय अवस्था में है।
