बम विस्फोट मामले में इटली राष्ट्रपति को बनाया गवाह

बम विस्फोट मामले में इटली राष्ट्रपति को बनाया गवाह

रोम: इटली में सिसली की एक अदालत ने दो दशक पूर्व हुए बम विस्फोट के सिलसिले में हमलावरों और इटली के राष्ट्रपति जिर्योजियो नापोलितानो के बीच हुई गुप्त वार्ता मामले में अदालत में उन्हें गवाह के रूप में पेश करने का फैसला किया गया है। यह बम धमाका 1990 की शुरूआत में किया गया था, जिसमें न्यायाधीश जियोवानी फेलकोन तथा न्यायाधीश पाओलो बोर्सोलीनो समेत 21 लोग मारे गये थे।

इस धमाके को अंजाम देने वाले माफिाया ने इटली सरकार से इस धमाके के अन्य साजिशकर्ताओं को कम सजा देने के एवज में भविष्य में बम धमाके नहीं करने का आश्वासन दिया था। नापोलितानो ने कहा अभी वह अदालत के फैसले की सम्पूर्ण प्रति आने का इंतजार कर रहे हैं तथा सरकारी वकील इस मामले में पैरवी कर रहे हैं।

Related posts