यूपी को पाकिस्तान न बनाएं अखिलेश यादव: सिद्धार्थ सिंह

यूपी को पाकिस्तान न बनाएं अखिलेश यादव: सिद्धार्थ सिंह

लखनउ: वीएचपी के संकल्प दिवस पर अयोध्या छावनी में तब्दील हो गई है। करीब तीन सौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके है। बीजेपी नेता सिद्धार्थ सिंह ने एक आपत्तिनजक देते हुए कहा अखिलेश यादव यूपी को पाकिस्तान न बनाएं।

बतां दें कि पुलिस ने गुरुवार को विहिप की संकल्प सभा के मद्देनजर अब तक 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी की है। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक अयोध्या और आस-पास से 337 वीएचपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। 42 लोग नजरबंद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, विश्वहिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने से रोकने के लिए करीब 2000 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही सरयू पुल से पहले ही उन्हें रोक देने के लिए बैरियर भी लगाए गए हैं। वहीं पुलिस लाइन में एक अस्थाई जेल भी बनाई गई है।

दरअसल, विश्व हिन्दू परिषद ने इस रैली का आयोजन राम मंदिर को बनाने के लिए एक आंदोलन की शुरुआत करने के लिए किया है, लेकिन रैली पर बैन लगाए जाने के बाद वीएचपी नेता अशोक सिंहल ने यूपी सरकार की कड़ी आलोचना की है।

Related posts