महंगाई डायन करवाचौथ को मारा डंक

मीरपुर। करवाचौथ पर्व पर महंगाई हावी है। महिलाओं को महंगाई ने सोचने पर विवश कर दिया है। इससे बजट भी गड़बड़ा रहा है। हरेक चीज के दाम बढ़ गए हैं। कुछ महिलाओं ने तो करवाचौथ के लिए बजट निर्धारित कर दिया है। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है लेकिन इससे सामान कम आएगा, क्योंकि महंगाई बढ़ने से कम सामान ही खरीदा जा सकता है। हालांकि कुछ महिलाएं खुलकर खरीदारी करने की बात कह रही हैं लेकिन महंगाई ने भी उन्हें जोर का झटका दिया है। सामान तो खरीदे जा रहे हैं लेकिन मूल्य देखकर। क्या कपड़े, मनियारी, गहने और अन्य सामान, सभी के दामों में आग लगी है। सभी के दामों में पिछले वर्ष की अपेक्षा 15 से 20 फीसदी का उछाल आया है। महंगाई ने महिलाओं के खास पर्व करवाचौथ का मजा किरकिरा कर दिया है। दाम बढ़ने के कारण चुन-चुन कर सामान खरीदा जा रहा है।

Related posts