
मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में मंडी लोस सीट से प्रतिभा सिंह को टिकट देने की पैरवी की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि आगामी लोस चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह को ही पार्टी का टिकट दिया जाए।
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दिशानिर्देश पर जिला कमेटी की मासिक बैठक सुचारु रूप से हो रही हैं। सभी ब्लॉक अध्यक्षों तथा अग्रणी संगठनों को निर्देश दिए कि 2014 में होने वाले चुनाव के लिए यूपीए तथा प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। पूर्व भाजपा सरकार के समय बंद पड़े विकास कार्यों को पटरी पर लाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाया है। जिला कांग्रेस ने कौशल विकास भत्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता को घटा कर दसवीं करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। बैठक में जानकी दास डोगरा, टेक चंद डोगरा, वीर सिंह, चंद्रशेखर, कृष्ण पाल शर्मा, शंकर सैणी, मनोहर चंद ठाकुर, रवि सिंह ठाकुर, टेक चंद, विजेंद्र ठाकुर, प्रताप राणा, लाल सिंह, राज कुमारी, तारा ठाकुर, जागृति राणा, लता ठाकुर, कृष्णा टंडन, अल्का हांडा, उर्मिल शर्मा, राम सिंह, संजय डोगरा, दलीप सिंह, राजेंद्र मोहन, हरेंद्र सेन, अमर सिंह सकलानी, केशव नायक, वामन देव, रंजन शर्मा, प्रेम पाल ठाकुर, प्रेम लाल, किशोरी वालिया, हेम सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, धर्मपाल गुप्ता, भागमल भमौरिया, रोशन लाल, देव सैणी, नारायण सिंह गुलेरिया, जोगिंद्र गुलेरिया, पृथ्वी सिंह नेगी, हेमंत शर्मा, जीवन ठाकुर, जगदीश, रमेश ठाकुर, डूम राम मौजूद थे।
