उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक परिवार सहित चोटिल

पंडोह (मंडी)। नेशनल हाईवे-21 पर पंडोह के पास सुकीबाई में एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। कार में सवार उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक और उनके परिवार के सदस्य चोटिल हो गए हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है।
बुधवार को कार (एचपी 07 सी-707) कुल्लू से शिमला जा रही रही। कार पंडोह में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। इसमें सवार उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक विकास सूद, उनकी पत्नी और दो बच्चे चोटिल हो गए। कार को संयुक्त निदेशक खुद ही चला रहे थे। बताया जा रहा है कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पहाड़ी से टकराने के पलट गई। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस के एएसआई योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। कार में सवार लोगों की ओर से पुलिस में केस दर्ज नहीं करवाया गया।
हाईवे पुलिस के एएसआई योगेंद्र कुमार ने बताया कि कार में सवार उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक विकास सूद और उनके परिवार के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। कार को विकास सूद खुद ही चला रहे थे।

Related posts