बीएसएल जलाशय में बहता मिला युवक का शव

सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल नहर में बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है। कुछ लोगों ने जब शव को बहते हुए देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की सूचना आसपास के थानों को दी। सूचना मिलने पर बल्ह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त गोपी चंद (32) पुत्र लक्ष्मण दास निवासी चुनाहन के रूप में हुई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया शव को बल्ह पुलिस ने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की गुमशुदगी की रपट बल्ह थाना में करीब दो सप्ताह पहले दर्ज हुई थी।

Related posts