
अंब (ऊना)। मैड़ी में जमीन विवाद को लेकर अंब थाने में गुंडागर्दी से आम लोग भी दहशत में हैं। बीते रोज भूमि पर कब्जा करने गए कुछ लोग शिकायत के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से और आक्रामक हो गए। दोनों पक्षों को जब थाना बुलाया गया तो एक पक्ष के कुछ लोगों ने थाने में भी हंगामा कर दिया। आरोप है कि पुलिस थाने में तैनात एएसआई अशोक गुलेरिया से भी इन लोगों ने बदतमीजी की और उनके कार्य में बाधा पहुंचाई। इस पर अशोक गुलेरिया की शिकायत को आधार बनाते हुए इन लोगों के खिलाफ रपट दर्ज हुई है। चर्चा है कि इन लोगों ने खुद को रसूखदार बताते हुए थाने में एएसआई की वर्दी भी फाड़ दी। उधर, डीएसपी अंब मदन कौशल ने कहा कि बुधवार को ही रपट दर्ज की गई है। मामले में पुलिस पूरी संजीदगी से छानबीन कर रही है। जमीन विवाद केस में भी जांच चल रही है।
