
पिथौरागढ़/लोहाघाट/टनकपुर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर फार्मेसिस्टों ने मांगों के समर्थन में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान आवश्यक सेवाएं ठप रहने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को फार्मेसिस्ट सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहे। जिससे मरीजों को फजीहत झेलती पड़ी। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पीके जोशी की अध्यक्षता में बैठक करते हुए फार्मेसिस्टों ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में आरएस बिष्ट, पीके जोशी, केएस अधिकारी, विपिन पंत, एसडी पाठक, पीएल वर्मा, आरएस मेहता, नीलम जोशी, पीएस धानिक, जेके पंत मौजूद थे।
लोहाघाट। राजकीय चिकित्सालय में जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी की अध्यक्षता तथा कुलदीप राय के संचालन में हुई बैठक में हड़ताली फार्मेसिस्टों ने 16 से 18 अक्तूबर तक रोगियों को सुबह तीन घंटे कार्य बहिष्कार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी सतीश पांडेय, मंडलीय अध्यक्ष सुरेश पाटनी, शेखर सार्की, मनोज आर्या, प्रमोद पांडेय, जेसी कांडपाल आदि ने सरकार के अड़ियल रवैये की निंदा की। टनकपुर में भी डिप्लोमा फार्मेसिस्ट का आंदोलन जारी है। मंगलवार को उन्होंने सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। संगठन के नेता महेश भट्ट ने बताया कि बुधवार से तीन घंट का कार्य बहिष्कार होगा। प्रदर्शन में फार्मेसिस्ट नेता भट्ट के अलावा बीपी पंत, जेएस कुंवर, प्रकाश भट्ट शामिल थे।
