
हल्द्वानी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर राज्यकर्मियों ने 26 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार किया। अब बुधवार से बेमियादी हड़ताल की जाएगी।
बुद्ध पार्क में हुई सभा में शाखाध्यक्ष वीर सिंह बिष्ट ने शहर से आठ किमी की परिधि से आने वाले कार्मिकों को 75 प्रतिशत मकान किराया भत्ता, सेवाकाल में तीन पदोन्नति की मांग उठाई। भुवन चंद्र पांडे की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन ब्रजेश कांडपाल, बीडी शर्मा ने किया। धरना देने वालों में बबीता बेलवाल, रंजना जंगपांगी, कमला नयाल, गीता बिष्ट, आशा जोशी, विनीता मेहता, सुनीता शाही, सुधा गुरुरानी, पान सिंह मटियानी, चंद्रशेखर सनवाल, कुबेर मावड़ी, मनोज पंत, मनोज सती, सुरेश बुढलाकोटी, इंद्र सिंह हाल्सी, उमाकांत पंत आदि शामिल रहे। उधर, कर्मचारियों की हड़ताल से सभी सरकारी विभागों में कामकाज प्रभावित हुआ।
नैनीताल। विभिन्न ब्लाक, तहसीलों से आए कर्मियों ने कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन के साथ धरना प्रदर्शन किया। तय किया गया कि 17 अक्तूबर से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के संरक्षक गिरीश चंद्र उप्रेती, परिषद के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट ने विचार रखे। क्रमिक अनशन में आज एएस परवाल, कुंवर सिंह जलाल, रणजीत सिंह थापा, मोहन चंद्र पंत, मोहन चंद्र खोलिया बैठे। सभा का संचालन परिषद के जिला महामंत्री जगमोहन रौतेला ने किया। सभा को आरएन प्रजापति, प्रवीण साह, बीडी पलडिया,मंजूर हुसैन, यूडी जोशी, रमेश लाल, निर्मल पांडे, बलवंत नेगी, बीएस जंतवाल, नंदन करायत, महेश तिवारी, त्रिलोक रौतेला, चंद्रशेखर जोशी, राजू रावत, राकेश मनराल ने संबोधित किया।
रामनगर। कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ भवन में जारी रहा। अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं विरेंद्र प्रसाद के संचालन में कर्मियों ने सभा में विचार रखे। दीवान सिंह बिष्ट ने 17 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का आह्वान किया। वन विभाग, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, ग्राम्य विकास, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग के सभी कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर रहे। जिससे सरकार की जनहित योजनाएं प्रभावित रहीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह गहतोड़ी, अनिल चौहान, मोहन सिंह मेहता, मोहन चंद्र पांडे, कुंदन सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र सिंह, आशीष शर्मा, आनंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
