
नानकमत्ता। सोमवार देर रात्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खटीमा निवासी राजस्व विभाग में तैनात नीरज कुमार पुत्र विजय कुमार कार से अपने घर खटीमा जा रहे थे, कि गोशन स्कूल के सामने सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार नीरज कुमार (40) और ड्यूटी निवासी याकूब (15) पुत्र अब्दुल गफ्फार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाने से दो सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु करवाया और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। कार सवार लोगों ने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए खींचातानी कर हाथापाई शुरू कर दी। जानकारी होने पर थाने से और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बमुश्किल लोगों को काबू में किया। पुलिस सभी को पकड़ कर थाने ले आई। उनका मेडिकल परीक्षण करवाया। बाद में कार सवारों में आपस में राजीनामा होने पर पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही न कर रफादफा कर दिया।
