लोस चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश

मंडी। सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक गांधी भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया ने की। सदर कांग्रेस के प्रभारी महेश राज विशेष रूप से उपस्थित हुए। मीटिंग में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्याें, पंचायत प्रधानों आदि ने हिस्सा लिया। नारायण सिंह गुलेरिया ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के निर्देश दिए। जिससे 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों को जीत कर सोनिया गांधी की झोली में डाला जा सके। वहीं, प्रताप राणा ने कहा कि पीडीएस सिस्टम के तहत जनता को एक मुश्त राशन मिलना चाहिए। बस किराये में 30 फीसदी वृद्धि को 10 से 15 प्रतिशत करने का भी सरकार से आग्रह किया गया। बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन सिंह ठाकुर, नप अध्यक्ष सुशीला सोंखला, टेक सिंह पटियाल, सुरेश पटियाल, जैनेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा, कुलदीप ठाकुर, हितेश मल्होत्रा, लाभ सिंह, विरेंद्र शर्मा, राजीव जीवा,अन्नू मेहरा, टिकेश्वरी शर्मा, आशा वर्मा, जुध्या शर्मा, गीता देवी, रूपेश्वरी शर्मा, जय सिंह, भीष्म ठाकुर, नीरज टंडन, हिरदा राम, लेखराम भूपाल, संजय शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts