डॉक्टर समेत दो की मौत, एक घायल

रुद्रपुर। किच्छा रोड और बिलासपुर और कैमरी के बीच हुईं अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में डॉक्टर समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। दूधियानगर निवासी ओमप्रकाश का 19 वर्षीय बेटा आकाश चंद्रा सोमवार शाम साथी सुनील के साथ बाइक पर बाजार से घर जा रहा था। इसी बीच किच्छा रोड पर श्मशान घाट के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में आकाश की मौत हो गई। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने मुरादाबाद निवासी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा बिलासपुर क्षेत्र के नई बस्ती खेड़ा निवासी निजी क्लीनिक के डॉक्टर देवकी नंदन गंगवार (63) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मोहल्ले में ही गंगवार स्वास्थ्य केंद्र नाम से क्लीनिक चलाते थे। यूपी के बिलासपुर और कैमरी के बीच में खेती है। रविवार दोपहर वह बाइक से खेत में गए थे। खेत के पास वह सड़क किनारे बाइक में बैठे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।

Related posts