
टनकपुर। मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में खेली जा रही चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला जीत भजनपुर स्पोर्ट्स क्लब ने अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का उद्घाटन वरिष्ठ खिलाड़ी दिनेश पाटनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
टनकपुर स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता का दूसरा मैच सनराइज यूथ क्लब मनिहारगोठ और भजनपुर फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। मध्यांतर तक भजनपुर के खिलाड़ी निक्की और बॉबी के एक-एक गोल की बदौलत टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। मध्यांतर के बाद भजनपुर स्पोर्ट्स क्लब के निक्की के एक और गोल की बदौलत टीम को 3-0 से विजय दिला दी। मैच के रेफरी आरबी मल्ल, लाइनमैन दीपक महर, सुरेंद्र सिंह थे। इस मौके पर आयोजक क्लब के सचिव दीपक पांडेय, सतीश जोशी, अमजद भाई, दिलीप राय, केदार महर, दीपक सेठी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी आदि मौजूद थे।
