आज से कार्य बहिष्कार पर रहेंगे फील्ड कर्मचारी

चंपावत/लोहाघाट। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में सभी फील्ड कर्मचारी 15 तथा 16 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार कर नाराजगी जताएंगे। सोमवार को जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता तथा महामंत्री भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में हुई सभा में उपस्थित सभी घटक संगठनों के कर्मचारियों ने आर पार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उनका कहना था कि सरकार राज्य कर्मचारियों की मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही है। जिसके कारण उन्हें कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ रहा है। तय किया गया कि सुबह 10 बजे सभी कर्मचारी जिला कार्यालय प्रांगण में एकत्रित होंगे, और वहीं पर से वे हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर पूरन सिंह रावत, हरीश गहतोड़ी, उमेद राम, दिवान सिंह नयाल, एसएस जीना, कुंवर राम, जगदीश जोशी, जगत चंद रजवार, उद्यान तथा तकनीकी सहायक दल के आरके कटियार, एके सिंह, भूप सिंह, चंद्रशेखर आदि ने विचार रखे।

Related posts