तहसील भवन शिफ्ट नहीं होने पर प्रशासन का पुतला फूंका

गरुड़। तीन करोड़ रुपये की लागत से बने तहसील भवन में कामकाज शुरू नहीं होने से गुस्साए लोगों ने नव निर्मित तहसील भवन के सामने शासन-प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने ऐलान किया है कि प्रशासन समय रहते नहीं जागा तो अगले सप्ताह फि र पुतला फूंका जाएगा।
कत्यूर घाटी संघर्ष मंच और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सोमवार को पुरुड़ा स्थित नव निर्मित तहसील भवन के सामने एकत्र हुए। कत्यूर घाटी संघर्ष मंच के वरिष्ठ नेता हेम पंत की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नए तहसील भवन को बने एक साल से ज्यादा हो गया है। जिलाधिकारी बीएस मनराल एक माह पूर्व जब तहसील भवन का निरीक्षण किया तो उस दिन उन्होंने कहा था कि तहसील कार्यालय दशहरे के दिन नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरे के दिन भी तहसील कार्यालय शिफ्ट नहीं होने पर क्षेत्र की जनता को शासन और प्रशासन का पुतला फूंकना पड़ा। सभा को चंदन सिंह, हीरा सिंह, बचे सिंह, कुंदन सिंह, चंदन सिंह थायत, ललित सिंह, कैलाश सिंह, पूरन चंद्र कैलाश सिंह, नरेश सिंह आदि ने संबोधित किया।

Related posts