
रुद्रपुर। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सरकार और मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया गया। शनिवार को तमाम भाजपाई नगर निगम पार्षद सरो राय के नेतृत्व में आदर्श इंद्रा कालोनी में एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेसियों ने पहले रुद्रपुर निगम मेयर को बदनाम करने के लिए जाति व उम्र का मुद्दा बताकर न्यायालय में मामला उछाला, मगर यहां से भी उन्हें मायूस ही होना पड़ा। कहा कि अब प्रदेश सरकार सहित कांग्रेेसी भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ साजिश करने में जुटे हुए हैं। बाद में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर गणेश राय,रविंद्रधर, गोविंद राय, ईश्वर, दीपक, किरन बाला, तारापद सरकार,अमूल राय,रविंद्र साना, जतिन, राकेश विश्वास, सुब्रतशील, कार्तिक ढाली,निरेन विश्वास, अनादि राय आदि मौजूद थे।
