
किच्छा। बीती छह सितंबर को व्यापारी के मुनीम से छह लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, छह जिंदा कारतूस और दो चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक चारों बदमाश हाईवे पर लूट की शाजिश बनाते समय गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाश भातू गैंग के हैं।
शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि चार बदमाश तीसरी मील स्थित यात्री विश्राम गृह में लूट की साजिश रच रहे हैं। इस पर कोतवाल हरक सिंह फिरमाल, एसएसआई केपी टम्टा और एसआई अंबीराम आर्या के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर छापा माराकर चार युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस को उनके पास से दो तमंचे, छह जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशाें ने अपना नाम अमित त्यागी, देवेंद्र व जयवीर निवासी काली मंदिर निकट आदर्श कालोनी थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद और दलीप सिंह निवासी टिकली फैक्ट्री के पास आदर्श कालोनी सिविल लाइंस, मुरादाबाद बताया।
पूछताछ आरोपियों ने स्वीकारा कि उन्हाेंने बीती छह सितंबर को रेलवे स्टेशन के पास व्यापारी के मुनीम से अनुज सक्सेना छह लाख रुपये की लूट की थी। इससे पूर्व 12 जुलाई को इसी स्थान से व्यवसायी संजय मित्तल की कार से 70 हजार रुपये छीन कर भागे थे। कोतवाल फिरमाल ने बताया कि बदमाशों के पास से एक बाइक, एक स्कूटर और 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने चाराें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
