
ग्रामीण डाक सेवकों को दिवाली का तोहफा
सोलन। सोलन और सिरमौर डाक मंडल के 850 ग्रामीण डाक सेवकों को इस बार दिवाली का बोनस नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर मिलेगा। बोनस की सीलिंग 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 कर दी है। इसी तरह अन्य मदों को जोड़कर कुल दिवाली भत्ता 5954 की जगह 6954 रुपये मिलेगा। इस पर डाक सेवकों में खुशी की लहर है।
वर्ष 2006 से कर्मचारियों को अन्य मांगों सहित नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर बोनस देने की मांग कर रहा था। सरकार की मंजूरी के बाद सोलन समेत सिरमौर मंडल में यह किश्त जारी हो चुकी है। अखिल ग्रामीण डाक सेवा संघ के मंडलीय सचिव मुकंद लाल वर्मा ने कहा कि संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस संबंध में करीब सात साल से संघर्षरत थी, जिसमें सफलता पाई है। कुछ ग्रामीण डाक सेवकों को यह बोनस राशि मिल चुकी है, और अन्य को भी जल्द मिल जाएगी। दिवाली से पहले जिला के सभी कर्मचारियों को बोनस की राशि मिल जाएगी। कर्मचारियों की मांग को मानने के लिए संघ के प्रदेश सचिव विरेंद्र शर्मा और सोलन मंडल ने सरकार का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 9000 ग्रामीण डाक सेवकों को दिवाली का तोहफा मिलेगा। इसकी पुष्टि डाक अधीक्षक बालक राम ने की है।
