बनीखेत में खुला अग्निशमन केंद्र

डलहौजी (चंबा) उपमंडल डलहौजी के बनीखेत में फायर स्टेशन का उद्धघाटन हो गया है। इसका उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने किया। पद्दर रोड़ पर खोले गए इस फायर स्टेशन से लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन के खुलने से न केवल डलहौजी ,बनीखेत अपितु भटियात व सलूणी क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा की भौगोलिक स्थिति के अनुसार बनीखेत आस-पास के क्षेत्रों के लिए केंद्र बिंदु है। इसलिए यहां फायर स्टेशन खोल गया है। उन्होंने कहा की पूर्व भाजपा सरकार के शासनकाल में विकास के सभी कार्य ठप्प हो गए थे, लेकिन अब कांग्रेस कार्यकाल में जनहित के कार्यों में कमी नहीं आएगी। गौरतलब है की पर्यटन नगरी डलहौजी व आस-पास के इलाकों में आगजनी की घटनाओं से जानमाल की काफी क्षति हो चुकी है। यहां पर अग्निशमन केंद्र न होने से पहले आग लगने पर केवल एयर फोर्स की अग्निशमन की गाड़ी पर निर्भर रहना पड़ता या फिर चंबा से अग्निशमन की गाड़ी मंगवानी पड़ती थी, लेकिन अब बनीखेत में फायर स्टेशन के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस मौके पर तहसीलदार डा. सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी रमन शर्मा, होमगार्ड कमाडेंट कुलदीप शर्मा, धर्म सिंह पठानिया, नीरज शर्मा, मुकेश शर्मा, विनय महाजन, कुलदीप शर्मा, रमेश कंवर, मंजीत सिंह, बिशन लाल, अनिल मेहता, परमजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गण्मान्य मौजूद रहे।

Related posts