मोदी की हुंकार रैली में बिहारी बाबू गाएंगे ‘नमो’ धुन!

मोदी की हुंकार रैली में बिहारी बाबू गाएंगे ‘नमो’ धुन!

नई दिल्ली: कुछ समय पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने आडवाणी के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री की दावेदारी के खिलाफ अपनी खुली नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन अब शत्रुघ्न मोदी का गुणगान करते नहीं थक रहे हैं। जानकारी के अनुसार पता चला है कि शत्रुघ्न ने मोदी की 27 अक्तूबर को होने वाली हुंकार रैली में जाने का फैसला लिया है।

नवरात्र में पटना में पंडालों में माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने बातचीत के दौरान बताया कि मोदी बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं और मैं उनकी रैली में जरुर जाऊंगा। शत्रुघ्न ने कहा कि वे सिर्फ प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान पार्लियामेंट्री बोर्ड के माध्यम से चाहते थे और पार्टी ने ऐसा ही किया। इसके बाद मेरी पार्टी या मोदी के प्रति कोई नाराजगी नहीं है।

Related posts