मां बाला सुंदरी मंदिर में लगा भक्तों का तांता

जमटा (सिरमौर)। नवरात्र के मौके पर मां बाला सुंदरी मंदिर जमटा में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं रमेश कुमार, विजय कुमार, जगदीश शर्मा, सोहन सिंह, प्रताप चौहान, रघुवीर सिंह ने बताया कि वे हर वर्ष परिवार सहित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना जमटा मंदिर परिसर में करते हैं।
पूजा-अर्चना के दौरान जागरण में नरेश कुमार ने राधे-राधे… सहित कई भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होेंने ‘जो शरण गुरु के आया’, ‘मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है’ आदि भजन गाए। इस मौके पर प्रेमपाल चौहान, सुनील कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

विशेष बच्चों ने की पूजा-अर्चना
नाहन (सिरमौर)। आस्था स्कूल के विशेष बच्चों ने मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर हवन में भाग लिया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी छात्रों ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाया और पूजा-अर्चना की।

Related posts