म्यांमार में 56 राजनीतिक कैदी रिहा

म्यांमार में 56 राजनीतिक कैदी रिहा

यंगूनः म्यांमार सरकार ने मंगलवार को बाकी बचे सभी 56 राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया। यह रिहाई राष्ट्रपति यू थेन सेन द्वारा दी गई ताजा माफी के तहत हुई है।

राष्ट्रपति सेन ने जुलाई में ब्रिटेन की यात्रा के दौरान वादा किया था कि वर्ष के अंत तक सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा। उसके बाद से यह दूसरा मौका है जब राजनीतिक कैदियों को रिहा किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, म्यांमार ने 73 कैदियों को रिहा किया, जिनमें से 68 राजनीतिक कैदी थे।

कैदियों की रिहाई, राष्ट्रपति सेन के ब्रुनेई के लिए प्रस्थान करने के थोड़ी देर बाद हुई है। वह दक्षिण एशियाई देशों के संगठन आसियान के 23वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 30 मार्च, 2011 को नई असैन्य सरकार के सत्ता संभालने के बाद से अबतक लगभग 29,820 कैदियों को माफी दी जा चुकी है।

Related posts