
मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़): योगगुरु बाबा रामदेव ने मतदाता जागरण अभियान एवं योग दीक्षा जनसभा के दौरान यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव देश और मतदाताओं का भाग्य बदल सकता है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधाते हुए कहा कि विदेशी मैडम और उसके राजकुमार ने इस देश को लूट लिया है।
उन्होंने कहा कि हम हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब मिलकर देश को बचाएंगे। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि देश को सुशासन देने के लिए नरेंद्र मोदी सक्षम नेतृत्व दे सकते हैं।
वहीं रामदेव को एक बार फिर कांग्रेस का विरोध करना मंहगा पड़ा गया। रामदेव को मंगलवार देर शाम महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद विमानतल में घेर लिया। महिलाओं ने रामदेव के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और उनपर चूडिय़ां भी फेंकीं।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कई स्थानों की सभाओं में रामदेव द्वारा कांग्रेस पर तीखे हमले किए थे। जिसके गुस्साई महिला कांग्रेस कार्यत्ताओं ने बाबा को काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई भी हुई।
